MP NEWS CAST मनीष गौतम
कटनी। मेडिकल स्टोर और केमिस्टों का सतत् औचक निरीक्षण करने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में मे गठित दल द्वारा विगत 10 जून को कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी के किये गये निरीक्षण के दौरान मिली अनियमिततायें और विसंगतियों के मद्देनजर मित्रा फार्मेसी का फार्मेसी का लायसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राज सिंह ठाकुर ने बताया कि बीते 10 जून को कन्हवारा के मित्रा फार्मेसी का ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन, डॉ समीर सिंघई जिला स्वास्थ्य अधिकारी कटनी और नितिन तपा इंचार्ज नर्सिंग होम की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर में भारी अनियमिततायें पायी गयी | जिसमे फार्मासिस्ट उपस्थित नहीं पाया गया| कोई भी दस्तावेज़ संधारित नहीं पाए गए एवं बिना डाक्टर के पर्चे के दवाओं का विक्रय किया जाना पाया गया | मेडिकल स्टोर की आड़ मे इलाज करते हुए मौके पर डॉक्टर पाए गए।
इसको देखते हुए मौके पर ही निरीक्षण टीम द्वारा मेडिकल स्टोर बंद कराया गया था। इसके बाद 11 जून को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। मित्रा फार्मेसी द्वारा प्रस्तुत जवाब संतुष्टिपूर्ण नहीं पाये जाने पर ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन द्वारा सात दिनों के लिए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की गयी है |


