*योगेश गजभिये पांढुरना*.मध्यप्रदेश शासन एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पांढुर्णा स्थित लक्ष्मी स्मृति भवन में 21 जून 2026 को जिला स्तरीय “योगाभ्यास” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से प्रातः 7:45 बजे तक आयोजित होगा।
प्रभारी कलेक्टर अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों,अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, योग संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
जिला आयुष अधिकारी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों से “योग संगम पोर्टल” पर पंजीयन कराने का अनुरोध किया है। साथ ही कार्यक्रम आयोजन के उपरांत प्रत्येक संस्था द्वारा प्रतिभागियों की संख्या एवं कार्यक्रम संबंधी जानकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गूगल शीट पर अद्यतन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


