*योगेश गजभिये पांढुरना*.भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के पांढुरना जिले में प्रथम प्रवास पर भव्य स्वागत, वंदन अभिनंदन किया गया। आज दिनांक 20 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पवन पाटीदार जी के पांढुरना जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। प्रवास के दौरान लिंगा मंडल, उमरानाला मंडल एवं रामाकोना मंडल में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। तत्पश्चात सौसर में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड के निवास पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। श्री हनुमान लोक, जामसावली में पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया गया। इसी क्रम में पीपला नारायनवार मंडल, सिवनी मंडल एवं पांढुरना बायपास पर भी कार्यकर्ताओं एवं आमजन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, पांढुरना में ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभाग प्रभारी अतीत पवार, प्रदेश मिडीया प्रभारी अनुज पाटकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वर खोडे, पूर्व महामंत्री राहुल मोहोड, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोंडे, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छांगाणी सहित बड़ी संख्या में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


