कालापीपल(बब्लू जायसवाल)
क्षेत्र में जनता की सुरक्षा एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में थाना कालापीपल पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए,चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में बड़ी सफलता हासिल की,पुलिस ने त्वरित एवं सटीक कार्यवाही करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है,प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कालापीपल क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं में फरियादियों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर अज्ञात बदमाश फरार हो गए थे,
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कालापीपल टीम ने पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय एवं एसडीओपी शुजालपुर निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई,पुलिस टीम ने अथक परिश्रम,तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों तक पहुंच बनाई, लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिन्होंने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया,
गिरफ्तार आरोपी संतोष पिता कृष्णकुमार सिसोदिया, उम्र 23 वर्ष,निवासी गुलखेड़ी,थाना बोड़ा,जिला राजगढ़,
मनोज उर्फ मन्नू पिता हरिप्रसाद सिसोदिया उम्र 40 वर्ष, निवासी गुलखेड़ी,थाना बोड़ा,जिला राजगढ़,पूछताछ के उपरांत आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी बरामद कर ली गई है,आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी है,नागरिकों का कहना है कि जब रवि भंडारी के टीम जिस मामले को पड़ती है उसे मामले को अंजाम तक ले जाकर ही छोड़ता है,कालापीपल पुलिस बड़े-बड़े मामलों को चुटकी में हल कर देती हैं,बड़ी-बड़ी चोरियां में आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका…?
इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी उनि रवि भंडारी,उनि मुनेश्वर राम भगत,प्रधान आरक्षक विवेक पुरी,आरक्षक आनंद शर्मा,राहुल सिंह चौहान,नयन यादव एवं वेदप्रकाश परमार की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का संदेश…
“अपराधी चाहे कितना भी शातिराना क्यों न हो,कानून के हाथ उससे कहीं अधिक मजबूत होते हैं,कालापीपल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही एवं आमजन की सुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।”


