रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिले में निरंतर निजी महाविद्यालयों की मनमानी देखने को मिल रही हैं। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वर्धमान महाविद्यालय की जांच की मांग कलेक्टर से की है। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया है कि वर्धमान महाविद्यालय इटारसी में बी.एड.,आईटीआई जैसे कोर्स केवल खानापूर्ति के लिए चलाए जा रहे हैं। जिसमें न कोई प्रशासनिक नियमावली का पालन नहीं हो रहा है बल्कि एक ही कैंपस में स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा एक ही कैंपस में आईटीआई ,बी.एड.,स्कूली शिक्षा,आवासीय हॉस्टल में अनियमितताएं दो-दो कमरों में कैंपस चलाना, परिसर के बाहर पार्किंग की सुविधा भी नहीं है। वर्धमान स्कूल की फीस निरंतर बढ़ता नियमावली से अधिक है। विद्यार्थी भी नियमित कोर्स में नियमित कैंपस नहीं आते हैं। आरोप लगाया कि केवल पेपर देकर डिग्री वितरण का बिक्री भंडार खोल रखा है। निरंतर मनमानी फीस बढ़ाकर प्रशासनिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जैसे प्रमुख विषयों को विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें विभाग संयोजक मृदुलनाथ चौहान, नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा , कुनाल सराठे, यशवंत दुबे, रौनक सोलंकी,आर्यन तिवारी,विवेक पटेल, यशवंत वर्मा, दिव्यांश दुबे ,मयंक मीणा, रौनक सिंह सोलंकी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


