योगेश गजभिये पांढुरना*.मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें।
समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति पर चर्चा की गई। अपर कलेक्टर श्री अग्निहोत्री ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने सभी विभागों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


