कालापीपल(बब्लू जायसवाल) एक पौधा मां के नाम और हरा भरा कालापीपल अभियान के अंतर्गत राजीव गांधी महाविद्यालय कालापीपल सभागृह में सरपंच सचिव रोजगार सहायक की कार्यशाला का आयोजन रखा गया, कार्यशाला में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा गया की कालापीपल विकासखंड में 4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है,जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पौधा रोपड़ ओर उसकी सुरक्षा की बात कही गई । पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी सुरक्षा और उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी के बारे में नैतिक जिम्मेदारी के भाव से कार्य करने की बात कही गई, विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सभी से अपील की अपने संस्था परिवार मुख्य मार्ग पर फलदार और छायादार पौधे का रोपण करें और उनकी सुरक्षा भी करें। जनपद पंचायत कालापीपल के सीईओ डी आर एस राणा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 80 ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव रोजगार सहायक को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया था और सभी को पौधे का वितरण भी किया गया है हरा भरा कालापीपल और एक पौधा मां के नाम कार्यशाला में मुख्य रूप से नगर परिषद पानखेड़ी के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष रामनारायण परमार मंडल अध्यक्ष कमल फौजी मंजू परमार,धन सिंह जाट केदार सिंह जुझार सिंह राजपूत,सीता मीना सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। वर्ष 2024- 25 में हरा भरा कालापीपल के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत ख़मलाय बागोदा बमुलिया मुछाली भैंसायागढ़ा आलनिया कुमेर मोहनपुर बेहरावल सरपंच सचिव रोजगार सहायक को विधायक द्वारा शाल श्रीफल के साथ सम्मानित किया गया कार्यशाला का संचालन धर्मेंद्र परमार द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन हरा-भरा कालापीपल अभियान के प्रभारी चंद्रशेखर परमार द्वारा माना गया।


