• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, September 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

भूमि संरक्षण और ग्राम सुरक्षा को लेकर आदिवासी ग्रामीणों का बड़ा कदम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन” बाहरी लोगों की कथित गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

by Manish Gautam Chiefeditor
June 17, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
भूमि संरक्षण और ग्राम सुरक्षा को लेकर आदिवासी ग्रामीणों का बड़ा कदम, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन” बाहरी लोगों की कथित गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान/ढीमरखेड़ा, कटनी। तहसील ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भटगवां के आदिवासी ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया है। यह ज्ञापन कलेक्टर कटनी के नाम नायब तहसीलदार उमरियापान को थाना प्रांगण में पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सौंपा गया।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260617-WA0253.mp4

ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत भटगवां के चंदौलहार क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा कथित रूप से शासकीय एवं निजी भूमि पर कब्जा करने, सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था प्रभावित होने तथा स्थानीय लोगों में असुरक्षा का वातावरण बनने की शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि ग्राम सभा के अधिकारों, आदिवासी परंपराओं और पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के संवैधानिक प्रावधानों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि स्थानीय समुदाय की भूमि, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन में लगाए गए विभिन्न आरोपों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे विवादों और तनावपूर्ण परिस्थितियों को समाप्त करने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई है।
30 जून से अनशन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पारंपरिक आदिवासी नेतृत्व एवं ग्राम सभा के मार्गदर्शन में 30 जून को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने शांतिपूर्ण अनशन किया जाएगा।
इन ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शुभ सिंह मरावी, सुखचैन सिंह, राम सिंह, गिरधारी सिंह, अमित सिंह, चैन सिंह, पहलवान सिंह, सुग्रीम सिंह, सुरेंद्र तेकाम, बेडी सिंह, रामकुमार, अवसर सिंह, सोने सिंह, दुर्जन सिंह, सूरज सिंह, सरोज बाई, प्रेम बाई, गोपाल कोल, सुरेश कोल, विजय कुमार चौधरी एवं अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रशासनिक कार्रवाई पर क्षेत्र की नजर
मामले को लेकर अब क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासनिक जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कार अड़ाकर बुधनी के व्यापारी से हुई लूटकांड के आरोपियों को कार सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने व्यापारी से लूटकांड का किया खुलासा,मुख्य आरोपी ऋतिक गोस्वामी निकला हिस्ट्रीशीटर…!

कार अड़ाकर बुधनी के व्यापारी से हुई लूटकांड के आरोपियों को कार सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने व्यापारी से लूटकांड का किया खुलासा,मुख्य आरोपी ऋतिक गोस्वामी निकला हिस्ट्रीशीटर...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.