कटनी (16 जून 2026)- जल गंगा संवर्धन अभियान एवं मनरेगा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की पूर्णता एवं श्रमिक नियोजन में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध न्यून प्रगति एवं प्रतिवाद समाधान कारक नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सख्त कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की मनरेगा की अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीतू सिंह चौहान को भविष्य के लिए सचेत कर तत्काल प्रभाव से दो दिवस के पारिश्रमिक कटौती करने का आदेश किया है।
प्रकरण की वस्तुस्थिति
जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 890 निर्माण कार्यों के विरुद्ध 256 कार्य पूर्ण एवं 295 कार्य भौतिक रूप से पूर्ण किया जाना पाया गया। इनमें 50 कार्य ऐसे हैं जिन पर 30% से कम खर्च होने के बावजूद मनरेगा पोर्टल पर पूर्ण एवं भौतिक रूप से पूर्ण किया जाना पाया गया। 7 अप्रैल से 12 मई 2026 के बीच मात्र 66 श्रमिकों का आधार ई-केवाईसी कराए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल एवं मई माह में 938 कार्य प्रगतिरत होने के बावजूद मात्र 3991 मानव दिवस सृजित किए गए। समीक्षा बैठक के दिन 23 ग्राम पंचायतों में कोई भी लेबर नियोजन नहीं पाया गया। श्रीमती चौहान द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब नियत समय सीमा में नहीं दिया गया एवं प्राप्त उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने श्रीमती चौहान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए दो दिन के पारिश्रमिक कटौती का आदेश किया।


