• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी नगर निगम में जनकल्याण शिविर, पीएम स्वनिधि और संबल योजना के हितलाभ वितरित

by Manish Gautam Chiefeditor
June 15, 2026
in कटनी
0
कटनी नगर निगम में जनकल्याण शिविर, पीएम स्वनिधि और संबल योजना के हितलाभ वितरित
0
SHARES
45
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कटनी – शासन की चिन्हित  योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने हेतु आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ सोमवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में खजुराहो लोकसभा सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की भी मौजूदगी रही। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, उमेन्द्र अहिरवार पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों सर्व श्री रम्मू साहू, मृदुल मिश्रा, मनीष दुबे, अभिषेक शर्मा, सुरेश सोनी, अभिषेक गुप्ता बाबा भैया सहित उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता श्रीमती प्रियंका झारिया सहित नगर निगम के अधिकारियों एवं काफी संख्या में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों की उपस्थिति रही।
*योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता -सांसद श्री शर्मा*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री विष्णु दत्त शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं से हर गरीब का विकास हो रहा है तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु गुड गवर्नेंस के तहत आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान उपस्थित जनों से किया। सांसद श्री शर्मा ने तीन दिवसीय आयोजित होने वाले शिविरों के दौरान विभागीय अधिकारियों को उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
महापौर ने अपने उद्बोधन में सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। सरकार द्वारा महिला युवा, किसान सहित हर वर्ग के समुचित विकास करने के प्रयास किये जा रहे है। शासन की मंशा के वंचित पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु किये गए प्रयासों के तहत तीन दिवसीय शिविर का आयोजन निगम कार्यालय में किया गया है।आपने उपस्थित जनों से आस पडोस के जरूरतमंद नागरिकों को भी शिविर की जानकारी प्रदान कर शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सहयोग प्रदान की अपील की।
*विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लगाए गए स्टॉल*
शिविर के दौरान नगर निगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रघानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना,  समग्र आईडी एवं राशन कार्ड, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन की विभिन्न योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, भवन अनुज्ञा, भवन नामांतरण, ट्रेड लायसेंस सेवाओं, सहित मध्यप्रदेश सरकार द्वारा संचालित नवीन स्वरोजगार रोजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए जाकर उनका पंजीयन किया गया। सांसद श्री शर्मा एवं उपस्थित जनों द्वारा शिविर स्थलों में लगाये गए स्टॉल का निरीक्षण कर प्रदाय की जानें वाली विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली जाकर आयोजित शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
*स्वीकृति आदेश एवं लाभ का वितरण*
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं के स्वीकृति पत्र वितरित कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान पीएम स्वनिधि के हितग्राही श्रीमती दुर्गावती, अंकिता नामदेव, श्रुति बर्मन, ममता बर्मन, अमर कुमार, प्रकाश कुमार तिवारी , मिथुल, श्रीमती मुन्नी बाई, दीप्ति बेन, एवं मुकेश निषाद को हितलाभ का वितरण किया गया। वहीं संबल योजना के अंतर्गत श्रीमती ममता विश्वकर्मा, आशा बाई, प्रतिभा विजेन्द्र सिंह, राजकुमार गुप्ता, सोनाली बर्मन, सोनम बाल्मीक को ई-संबल कार्ड का वितरण किया गया। वहीं श्रीमती राम रती आदिवासी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा किया गया वहीं आभार प्रदर्शन उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*16 जून से 15 अगस्त तक जिले में मत्स्य आखेट प्रतिबंधित*

🚨 🌾 रीठी सहकारी समिति 2 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d