कालापीपल(बब्लू जायसवाल)अकोदिया नगर में एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले का खुलासा नहीं होने से नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिला,रविवार को बड़ी संख्या में लोग अकोदिया के महाराणा प्रताप चौराहे पर एकत्रित हुए और सड़क पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया,स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया,प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 12 मई 2026 को पूर्व पार्षद लौकेन्द्र सिंह उर्फ राहुल मंडलोई के घर हुई बड़ी चोरी की घटना के एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है,चोरी में लग-भग 32 लाख 50 हजार रुपये नकद एवं करीब 50 लाख रुपये मूल्य के ज़ेवरात चोरी होने की बात सामने आई थी,गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी बड़ी संख्या में नागरिक अकोदिया थाने पहुंचे थे और पुलिस को जल्द कार्यवाही होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी,निर्धारित चेतावनी के अनुसार रविवार को नागरिक सड़क पर उतर आए और महाराणा प्रताप चौराहे पर जाम लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया, प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले का शीघ्र खुलासा करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की,अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है,घटना के विरोध में व्यापारियों एवं नागरिकों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया,प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई,प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि घटना को काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं,जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है,व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा,वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


