• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शैक्षणिक गुणवत्ता और गतिविधियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर की पैनी नजर* *सुश्री कौर के निर्देश पर डाइट ने नवीन शैक्षणिक सत्र के संचालन हेतु बनाई ठोस कार्य योजना, डाइट के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 14, 2026
in कटनी
0
*शैक्षणिक गुणवत्ता और गतिविधियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर की पैनी नजर*  *सुश्री कौर के निर्देश पर डाइट ने नवीन शैक्षणिक सत्र के संचालन हेतु बनाई ठोस कार्य योजना, डाइट के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

कटनी (14 जून)- प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर छात्र-छात्राओं के सुनहरे भविष्य को लेकर बेहद सजग और सतर्क होकर पैनी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य को गढ़ने में शिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को बच्चों के बीच कक्षाओं में जाकर पढ़ाई कराना, उनकी जिज्ञासाओं को शांत करना सबसे जरूरी काम है। सुश्री कौर के निर्देश पर डाइट ने नवीन शैक्षणिक सत्र संचालन हेतु ठोस कार्य योजना बनाई है।

*शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि करने होंगे ऐसे प्रयास*

डाइट के प्रशिक्षण प्रभारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी ने बताया कि डाइट स्तर पर सभी बीआरसी एवं जन शिक्षकों का एवं जन शिक्षा केंद्र स्तर पर कक्षा आठ तक के सभी शिक्षकों का नवीन शैक्षणिक सत्र संचालन हेतु योजनाबद्ध उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल,शत प्रतिशत ई अटेंडेंस ,पुस्तक वितरण एवं समायोजन, समृद्ध शाला वातावरण, पुस्तकालय के माध्यम से पढ़ने की संस्कृति का विकास, व्यवस्थित प्रयोगशाला में करके सीखने की अभिवृत्ति, एफ एल एन के अंतर्गत शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग, एट ग्रेड अभ्यास पुस्तिका में बच्चों को स्वयं उत्तर खोजकर लिखने का अभ्यास कराना, योजना बनाकर अध्यापन करना, सटीक कापी जांचना एवं विद्यार्थियों को सुधार हेतु फीडबैक देना, कठिन लगने वाली अवधारणाओं पर सहायक शिक्षण सामग्री निर्माण,QR कोड का उपयोग कर स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई, शिक्षण को बेहतर करने हेतु शिक्षकों द्वारा टेब का प्रभावी उपयोग, शिक्षकों और विद्यार्थियों की दिनचर्या निर्माण, डेली डायरी संधारण, स्मार्ट शाला प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्री विनिष्टीकरण, शालेय अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव, राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्देशित ऑनलाइन कोर्स को लांच होने के पहले सप्ताह में पूर्ण करना, नामांकन एवं मैपिंग समयसीमा में पूर्ण करना, रचनात्मक कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना एवं उनके कार्यों को साझा करना तथा उनके स्कूलों का भ्रमण अन्य शिक्षकों को कराना सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई। चर्चा के पश्चात सभी शिक्षकों को शाला प्रमुख के साथ योजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी, डाइट प्राचार्य एम पी डुंगडुंग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में QR कोड का पोस्टर डिस्प्ले करने के साथ ही ई- मटेरियल के प्रभावी उपयोग हेतु निर्देश दिए।

*इनकी रही मौजूदगी*

प्रशिक्षण प्रभारी और वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी, डाइट फैकल्टी ज्योति श्रीवास्तव, राकेश सिननरकर, उमाशंकर सैनी, बी आर सी प्रशांत मिश्रा, चेतराम मरकाम, प्रेम कोरी, मनोज गौतम द्वारा उन्मुखीकरण में टीम वर्क करते हुए लक्ष्यों को समयसीमा में पूर्ण करने का संकल्प लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए।

*पढ़ाई कराना जरूरी*

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने निर्देश दिए गए थे कि स्कूल में अकादमिक कार्य प्राथमिक है और बाकी योजनाएं उस कार्य के समर्थन के लिए हैं। अतः सभी शिक्षकों को विशेष स्थितियों को छोड़कर हर हाल में कक्षा संचालन हेतु प्रेरित किया गया। डाइट कटनी प्रत्येक माह प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रगति प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करेगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस हादसा, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़: इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास बस हादसा, 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.