MP NEWS CAST
कटनी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने थाना कोतवाली अंतर्गत मुड़वारा रेलवे स्टेशन के समीप संचालित चेकिंग पॉइंट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।


