नागदा। नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज, नागदा जंक्शन द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम अधिक मास के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पाल्या रोड स्थित गोपाल गौशाला में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस सेवा भाव से परिपूर्ण
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भट्ट ने की। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांता शर्मा, समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री शालिग्राम सिसौदिया, उपाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा (गुरुकुल वाले), सचिव श्री नरेंद्र व्यास, श्री राजेश शर्मा (बैंक वाले), श्री मनोज भट्ट, श्री सतीश भट्ट, श्री नारायण शर्मा, श्री पवन व्यास, श्री चंद्रशेखर भट्ट, श्रीमती नूतन भट्ट, श्रीमती नेहा भट्ट, श्रीमती रेणुका व्यास सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान गौमाता की सेवा, चारा वितरण एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां संपन्न की गईं। उपस्थित सभी समाजजनों ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
अंत में अध्यक्ष श्री मधुसूदन भट्ट ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिला मंडल की सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा, सामाजिक एवं धार्मिक कार्य आयोजित होते रहने चाहिए, जिससे समाज में एकता, संस्कार और सेवा की भावना का विस्तार हो।
यह जानकारी नागदा अग्निहोत्री ब्राह्मण समाज युवा विंग के मीडिया प्रभारी, जन समस्या निवारण संस्थान उज्जैन जिला अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता श्री शशिकांत शर्मा द्वारा प्रदान की गई।


