छिन्दवाड़ा/12 जून 2026/ संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश शासन एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा 14 जून 2026 एवं 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिये जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन से संपर्क कर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षक डॉ. पवन नेमा द्वारा हार्ट ऑफ फुलनेस ध्यान संस्था, जिला जेल छिंदवाड़ा, एनसीसी कैडेट्स, कन्या परिसर छिंदवाड़ा, जनजातीय छात्रावास छिंदवाड़ा, आधार फाउंडेशन, गायत्री शक्ति पीठ, श्रम विभाग, छिंदवाड़ा, आईसीआईसीआई स्किल डेवलपमेंट इमलीखेड़ा एवं अशोक लीलैंड स्कूल के साथ समन्वय स्थापित कर योगाभ्यास कराया गया। जनजातीय छात्रावास में योग नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार मेरावी द्वारा योगाभ्यास करवाया गया।
आयुष मंत्रालय एवं Habuild Healthtech Pvt. Ltd. के सहयोग से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा 7 दिवसीय काउंटडाउन संबंधी जानकारी दी गई।
इस दौरान सभी को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 14 जून 2026 को आयोजित होने वाले “घर-घर योग” कार्यक्रम के संबंध में जारी टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 उपलब्ध कराकर पंजीयन कराया गया, ताकि अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
*संवाददाता शुभम् सहारे छिंदवाड़ा*


