• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

महापौर ने लोक निर्माण विभाग की ली विस्तृत समीक्षा बैठक, विकास कार्यों के साथ शिक्षा अधोसंरचना पर विशेष फोकस*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 12, 2026
in कटनी
0
महापौर ने लोक निर्माण विभाग की ली विस्तृत समीक्षा बैठक, विकास कार्यों के साथ शिक्षा अधोसंरचना पर विशेष फोकस*
0
SHARES
6
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*स्कूल भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता, बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर*

*निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश*

कटनी, 10 जून। नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं शैक्षणिक अधोसंरचना की प्रगति की समीक्षा करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार को निगम के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के साथ बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना भी निगम की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न केवल नागरिक सुविधाओं को प्रभावित करती है, बल्कि शिक्षा एवं सामाजिक विकास की गति को भी बाधित करती है। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान महापौर ने चौपाटी निर्माण कार्य, घंटाघर से जगन्नाथ चौक तक सड़क चौड़ीकरण, निर्माणाधीन ए. रविंद्रराव शाला भवन, स्वीकृत पुरवार शाला भवन सहित पूर्व में चिन्हित जर्जर शाला भवनों के मरम्मत कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही सिविल लाइन स्थित डॉ. प्रवीण वैश्य गली ,लखेरा रोड, गौरीशंकर मंदिर रोड, सरस्वती स्कूल रोड, आदर्श कॉलोनी से गर्ग चौराहा मार्ग, कैंप मुख्य बाजार से मुक्तिधाम मार्ग तथा प्रीतम राइस मिल क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर दीवान सायकल से झूलेलाल मंदिर मार्ग कैंप तक डामरीकरण का प्रस्तावित एवं प्रगतिरत डामर सड़कों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर ने प्रगतिरत कार्यों में गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से स्कूल भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक अधोसंरचना को सुदृढ़ करना भविष्य की पीढ़ी को बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*शहर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों पर भी विशेष जोर*

बैठक में महापौर ने शहर में संचालित विभिन्न अधोसंरचनात्मक एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने बस स्टैंड क्षेत्र में क्षतिग्रस्त एवं झुके हुए डिवाइडरों के सुधार कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख मार्गों के उन्नयन, सड़क चौड़ीकरण, सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुगम आवागमन और स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

*बच्चों के भविष्य से जुड़े कार्यों में नहीं होगी कोई लापरवाही – महापौर*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की सबसे मजबूत नींव होती है। बेहतर स्कूल भवन, सुरक्षित परिसर एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा वर्षा ऋतु से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही सभी अधूरे निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा निर्धारित समयसीमा में उन्हें पूर्ण कर नागरिकों को शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास की गति बनाए रखने के लिए विभागीय समन्वय, जवाबदेही और सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है। विकास एवं शिक्षा, दोनों ही नगर के समग्र विकास के प्रमुख आधार हैं और इनसे जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।

बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, सहायक यंत्री सुनील सिंह, अनिल जायसवाल, आदेश जैन सहित सभी क्षेत्रीय उपयंत्री उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बड़वारा में जनसेवा का महाकुंभ: 184 मामलों का मौके पर निराकरण, हितलाभ भी वितरित

बड़वारा में जनसेवा का महाकुंभ: 184 मामलों का मौके पर निराकरण, हितलाभ भी वितरित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d