मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों एवं प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित भोज में सहभागिता की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सहयोग को नई दिशा दे रहा है।
‘कृषि वर्ष’ के अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन कृषि क्षेत्र में साझेदारी और नवाचार को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ हम सहभागी देशों के साथ सहयोग और संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
– *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*


