कटनी – विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत सिघनपुरा के ग्राम बकेली के मंदिर परिसर में संचालित निजी क्लीनिक का नायब तहसीलदार सिंगौड़ी राजेन्द्र श्रीवास्तव और विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा यहां पहुंचकर निरीक्षण और जांच कर पंचनामा तैयार किया ।
जांच दल को यहां पहुंचने पर पता चला कि इस क्लीनिक में सी.पी. सिंह नाहर एवं भूपेन्द्र सिंह नाहर द्वारा मेडिकल प्रैक्टिस की जाती है। जांच दल ने यहां से एलोपैथिक मेडिसिन की जांच की और सभी दवाइयां एवं अन्य सामग्री की सूची बनाकर जब्त की गई। संबंधित प्रैक्टिशनर को आगामी तीन दिन के भीतर मेडिकल प्रैक्टिस संबंधित सभी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।


