कालापीपल(बब्लू जायसवाल)थाना कालापीपल जिला शाजापुर में दिनांक 07.06.2026 को फरियादी राजकुमार पिता गंगाधर चन्द्रवंशी निवासी कोहडी ने रिपोर्ट किया,कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादी के ग्वाडे की दिवार व खिडकी तोडकर उसमे बंधी मुर्रा भैंस कीमती 90,000 रूपये तथा पाडी 40,000 रूपये की चोरी कर ले गया है,जिसकी रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल में अपराध क्र.284/2026 थारा 305 (A), 331(4) बी एन.एस.के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,पुलिस अधीक्षक यशंपाल सिंह राजपूत द्वारा चोरी संबंधी अपराधो मे माल मुलजिम की पतारसी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है,श्रीमान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन मे त्वरित कार्यवाही कर थाना प्रभारी निरीक्षक उप निरी रवि भंडारी थाना कालापीपल द्वारा टीम गठित कर माल मुलजिम की पतारसी हेतु टीम गठित की गई,टीम द्वारा भरसक प्रयास कर आरोपी बसंत पिता सोहन हाडा जाति कंजर उम्र 33 साल निवासी कंजरपुरा पचोर व अजय योगी पिता रमेशचन्द्र योगी जाति नाथ उम्र 20 साल निवासी आंकखेडी थाना बोडा हाल मेला ग्राउण्ड पचोर,आजाद पिता सीताराम उम्र 40 साल निवासी कंजरपुरा पचौर को गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से मुर्रा भैंस कीमती 90,000 रूपये नथा पाडी 40,000 रूपये व घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक MP 42 ZE 9801 कीमती 10 लाख रूपये का जप्त किया गया है,आरोपी बसंत कंजर के विरूद्ध कई थानो पर कई अपराध पंजीबद्ध है,जिसमे धारा 307,302 आईपीसी व चोरी के अन्य अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त कार्यवाही मे थाना कालापीपल थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि भंडारी, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर भगत,प्रआर विशाल पटेल,प्रआर विवेक गोस्वामी,प्र आर विरेन्द्र शर्मा, प्र आर सतीश रावत,आरक्षक नयन यादव,आरक्षक वेद प्रकाश,आरक्षक सुमित पटेल,आर सतीश तम,अर्जुन दांगी,नीलम परमार की महत्वपुर्ण भुमिका रही।


