MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
*कटनी (10 जून)*- जिले में औषधियों की बिक्री और भंडारण व्यवस्था को नियमों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में बुधवार को सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में औषधि विभाग की टीम ने कन्हवारा स्थित मित्रा फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर पर कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। मौके पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला और दवाओं के संधारण से संबंधित कोई भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा बिना चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं का विक्रय किया जाना भी पाया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से इलाज किया जा रहा था, जहां एक डॉक्टर मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षण दल ने मौके पर ही मेडिकल स्टोर को बंद करा दिया। साथ ही संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
निरीक्षण दल में ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन, डीएचओ डॉ. समीर सिंघई तथा नर्सिंग होम इंचार्ज नितिन तपा शामिल रहे।

