• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार घाटों पर उतरी टास्क फोर्स, अवैध रास्ते होंगे ध्वस्त

by Manish Gautam Chiefeditor
June 10, 2026
in कटनी
0
कटनी में रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार घाटों पर उतरी टास्क फोर्स, अवैध रास्ते होंगे ध्वस्त
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  – जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने बड़वारा और बरही क्षेत्र के रेत घाटों में व्यापक संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाकर रेत माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन के लिए बनाए गए कई अस्थायी मार्गों की पहचान की गई, जिन्हें जल्द ही ध्वस्त कर स्थायी रूप से बंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

नदी किनारों तक पहुंची टीम,खनन क्षेत्रों की हुई बारीक जांच

खनिज विभाग, मध्यप्रदेश माइनिंग कॉरपोरेशन और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने लदहर, सुतरी, बहरघटा, इमलिया, सुड्डी, बसाड़ी, सकरी-कुम्हरवारा सहित विभिन्न स्वीकृत रेत खदानों और घाटों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केवल अभिलेखों की जांच तक सीमित न रहकर सीधे नदी तटों पर पहुंचकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान खदानों में उत्खनन गतिविधियां बंद पाई गईं, लेकिन टीम ने उन स्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जहां से अवैध परिवहन की आशंका थी। कई ऐसे कच्चे रास्ते और संपर्क मार्ग चिन्हित किए गए जिनका उपयोग रेत के अवैध परिवहन में किया जा सकता था।

अवैध रास्तों पर चलेगा बुलडोजर

प्रशासन ने रेत माफियाओं द्वारा तैयार किए गए अस्थायी मार्गों की मैपिंग कर उनका पूरा नेटवर्क चिह्नित कर लिया है। पूर्व में तोड़े गए मार्गों का पुनः परीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इन रास्तों को पूरी तरह ध्वस्त कर अवैध परिवहन की संभावनाओं को समाप्त किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों से भी चर्चा कर क्षेत्र की गतिविधियों संबंधी जानकारी जुटाई गई, ताकि अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर सटीक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सीमावर्ती खदानों पर भी प्रशासन की पैनी नजर
अभियान के दौरान माइनिंग कॉरपोरेशन की टीम ने उमरिया जिले की सीमा से लगी खैरवार रेत खदान का भी निरीक्षण किया। संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों और शर्तों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि नियमों के उल्लंघन पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चल रहे अभियान को अब और अधिक प्रभावी, तकनीक आधारित तथा परिणामोन्मुखी बनाया जा रहा है। प्रशासन की मंशा साफ है कि रेत माफियाओं के लिए जिले में कोई भी अवैध रास्ता खुला नहीं छोड़ा जाएगा।

संयुक्त दल में शामिल रहे अधिकारी

अभियान में उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, सहायक खनिज अधिकारी श्री पवन कुशवाहा, खनिज निरीक्षक श्री कमलकांत परास्ते, थाना प्रभारी बड़वारा श्री के.के. पटेल, माइनिंग कॉरपोरेशन के श्री बालकृष्ण पांडे, श्री पी.एल. द्विवेदी सहित खनिज विभाग, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

यू ट्यूब टाईटल

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में*  *मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे*

*प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में* *मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.