• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 10, 2026
in top
0
सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल*
0
SHARES
23
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST

– *राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी का नामांकन रद्द*
– *सिर्फ अपने स्वार्थ की पूर्ति करती है कांग्रेस*
– *सुनियोजित तरीके से विपक्ष ने छुपाए तथ्य*
– *कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी राज्यसभा सीट पर*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 जून को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हार के भय से अपने प्रत्याशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से छिपाने का प्रयास किया, लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी और वे दावेदारी कर रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला, तो पार्टी के भीतर की नाराजगी सामने आई और उन्हीं लोगों ने संबंधित तथ्यों एवं कारनामों को सार्वजनिक कर दिया। इससे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और उसकी कार्यप्रणाली भी उजागर हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेसी कभी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। उन्होंने सालों तक समाज को एक बांटने और एक दूसरे से लड़ाने का काम किया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी तो नहीं हटी लेकिन कांग्रेस जरूर हट गई।

*कांग्रेस की नजर केवल सत्ता पर*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के बाद सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम किया। आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन चुका है। देश-दुनिया से श्रद्धालु मंदिर में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी का आशीर्वाद ले रहे हैं। प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा मध्यप्रदेश पर भी है। इसीलिए हम जो कहते हैं वो करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियों की रक्षा होती थी। गौमाता के पूजन के साथ-साथ सनातन संस्कृति के मंदिरों का वैभव अलग ही नजर आता था।

*देश सेवा को समर्पित पीएम मोदी*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबके लिए नरम और अपने लिए कठोर रहते हैं। बेहद सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए और आज देश में 80 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क अनाज बांटा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा मोदी जी के नेतृत्व में सशक्त हुई है।

*उच्च सदन में बढ़ रही एनडीए सदस्यों की संख्या*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यसभा के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से एनडीए के सदस्यों की संख्या उच्च सदन में बढ़ रही है। हमारी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य के रूप में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है। हम सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम करते हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
🚀 MP में बनेगा APJ Abdul Kalam Space Center CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा ब्लॉग*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d