*योगेश गजभिये पांढुरना*.शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), पांढुर्णा, जिला पांढुर्णा द्वारा सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत प्रचार वाहन का उपयोग करते हुए ग्राम कलमगांव, बनगाँव, वाडेगाव, हरदौली, मारूंड, तिगांव, खेड़ीकला, भंदारगोंदी एवं देवखापा में घर-घर जाकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आईटीआई में प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
इस अभियान में प्रशिक्षण अधिकारी नेहा पाटील, आरती भारतीया, ज्योति भारती एवं धर्मिष्ठा सांभारे ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अधिकारियों द्वारा आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कौशल विकास के अवसरों तथा ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप व्यवसायों का चयन कर आईटीआई में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रवेश संबंधी प्रचार सामग्री का वितरण कर ऑनलाइन पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
शासकीय आईटीआई पांढुर्णा, जिला पांढुर्णा का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा की जानकारी पहुँचाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।


