विजयराघवगढ़।रिपोर्टर:सुरेश सेन थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा के स्थानांतरण के बाद ढीमरखेड़ा से स्थानांतरित हुए निरीक्षक अभिषेक चौबे ने विजयराघवगढ़ की कमान सोमवार को संभाल लिया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर फोकस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपराध कर अंकुश लगाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
श्री चौबे का कहना था कि जनता से संवाद के साथ साथ शिकायतों का निराकरण गंभीरता से हो इस बात पर ध्यान दिया जाएगा। गौरतलब है कि मूलतः सागर निवासी अभिषेक चौबे की नियुक्ति प्लाटून कमांडर के रूप में वर्ष 2010 में ग्वालियर में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2012 में श्री चौबे इंदौर में उपनिरीक्षक के रूप में तैनात हुए। प्रमोशन के बाद वर्ष 2021 में दमोह और छतरपुर में उन्होंने कार्यवाहक निरीक्षक के रूप में सेवा दिया। वर्ष 2023 में श्री चौबे स्थानांतरित होकर कटनी आए जहां उन्होंने कुठला, माधवनगर, ढीमरखेड़ा में सेवा दिया। वर्तमान में स्थानांतरित होकर श्री चौबे विजयराघवगढ़ पहुंचे और पदभार ग्रहण किया।
सुरेश सेन की खास


