*योगेश गजभिये पांढुरना*.संत जगनाडे महाराज सांस्कृतिक सभागृह में रविवार को समाज के 75% से अधिक अंक प्राप्त सभी बोर्ड परीक्षा 10वी व 12वी सत्र 2025-26 के छात्रों का सम्मान स्मृति चिन्ह एव अभिनंदन पत्र देकर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बंटी साहू के पिताजी नरेंद्र साहू एवं अध्यक्ष साहू समाज छिन्दवाड़ा कलीराम साहू तथा नगर पालिका पांढुरना अध्यक्ष संदीप घाटोडे रहे। विशेष अतिथि के रूप में गजानन ब्रम्हे से. निवृत प्राध्यापक स्वशासी महा वि. छिन्दवाड़ा तथा विजय कलमधाड़ प्रो.कन्या माह विद्यालय छिन्दवाड़ा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष भूषण केवटे द्वारा की गई। श्री ब्रम्हे सर व श्री कलमधाड़ सर द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। इसी प्रकार अनंत बालपांडे द्वारा छात्रों को JEE, NEET बाबद मार्गदर्शन किया गया।विशेष अतिथि संदीप घाटोडे द्वारा संबोधन में छात्रों का सम्मान यह केवल छात्रो का न हो कर उनके माता-पिता के मेहनत व तपस्या का सम्मान है।
साथ ही कार्यक्रम में समाज के सेवानिवृत्त कर्मचारी पुष्पलता तितरे, नीलिमा कामड़े तथा नामदेव बालपांडे का शाल व पुष्प देकर सम्मान किया गया। इसकी क्रम में ग्राम मारुड संगठन अध्यक्ष सुभाष बालपांडे, पिपला संगठन के अध्यक्ष राहुल मदनकर,ग्राम गुजरखेड़ी अध्यक्ष संदीप घाटोडे व ग्राम भंदारगोंदी अध्यक्ष सुनील बेलखड़े का भी संगठन द्वारा स्वागत किया गया।
छात्रो का उतसाह बढ़ाते हुए अगले वर्ष 75% से बढा कर 80% प्रतिशत का संकल्प लिया गया।
*मंच संचालन विजय घूघुसकर व रविन्द्र बावनकर द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सचिव योगीराज वानोडे द्वारा किया गया।*
*कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील घाटोडे, अशोक घाटोडे,शान्ताराम केवटे, खेमराज तितरे, कैलाश सांबारे,विष्णु लेन्डे, सुभाष केवटे,मनीष मेटांगले,नरेश वघाले, संजय रेवतकर,भीमराव सांबरे,मनोज घोड़े,महेश साहू,शंकर भद्रे, रेवती घोड़े, रश्मि कलमधाड़ व शोभाताई खोड़े का सहयोग रहा।*


