सिलौंडी:पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा , के निर्देशन में इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं एस डी ओ पी महोदय स्लीमनाबाद एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा ग्राम दशरमन से चोरी गया मशरूका पुलिस टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया।
दिनांक 02.06.2026 को चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को ग्राम दशरमन के प्रार्थी विजेन्द्र कुमार लोधी पिता बृजलाल लोधी नि दशरमन ने चौकी सिलौडी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थी की ग्राम दसरमन बस स्टैंड में किराना की दुकान है जोकि अपनी दुकान के सामने पिकअप वाहन में रखी कट्टियों से किसी अज्ञात ने व्यक्ति करीब डेढ़ क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर चौकी सिलौडी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को ढूंढ निकाले जिसका नाम उसी गांव का संतोष उर्फ बुकट्टा पिता प्रभुदयाल कोल नि दसरमन है आरोपी को मौके पर जाकर गिरफ्तार किया गया एवं मशरूका घर से डेढ़ क्विंटल गेहूं बरामद किया गया।
*विशेष भूमिका* – इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक- अतुल शर्मा , आरक्षक -रामसेवक विश्वकर्मा आरक्षक धर्मवीर सिंह की विशेष भूमिका रही।


