रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव
पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांदरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी बांदरी श्री सुमेर सिंह जगेत को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गीदा स्थित पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर कुछ व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस बल एवं गवाहों की सहायता से पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 08 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹56,010 नगद राशि, 52 ताश के पत्ते, 03 मोटर साइकिल, 05 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 02 कीपैड मोबाइल फोन जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उपाध्याय, उदय सिंह बघेल, रामनरेश तिवारी, अशोक चढ़ार, राजेन्द्र उर्फ ओमनारायण अहिरवार, भगवान सिंह दांगी, नत्थू अहिरवार एवं अनिल अहिरवार शामिल हैं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना बांदरी के उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम तथा आरक्षक लोकेन्द्र, रामप्रसाद, राजेन्द्र, जयराम, अरविंद, सतेंद्र एवं देवीदीन की सराहनीय भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बांदरी से दुर्गसिंह यादव की रिपोर्ट


