• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*शिवाजी नगर की बहुप्रतीक्षित सड़क का सपना हुआ साकार, इंदिरा गांधी वार्ड में 93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 5, 2026
in कटनी
0
*शिवाजी नगर की बहुप्रतीक्षित सड़क का सपना हुआ साकार, इंदिरा गांधी वार्ड में 93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*  *महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला*
0
SHARES
1
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*शिवाजी नगर की बहुप्रतीक्षित सड़क का सपना हुआ साकार, इंदिरा गांधी वार्ड में 93 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन*

*महापौर, क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला*

*जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर वादा पूरा करना मेरा दायित्व— महापौर*

कटनी(4 जून)-नगर विकास को नई गति प्रदान करने एवं नागरिक सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में बुधवार को नगर निगम द्वारा इंदिरा गांधी वार्ड में लगभग 93 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्री ओमप्रकाश बल्ली सोनी,मेयर इन काउंसिल सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की सम्मानित महिला अनिता रोशन सिंह के कर-कमलों से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, सुभाष साहू, उमेंद्र अहिरवार,पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

*इन विकास कार्यों की रखी गई आधारशिला*

भूमिपूजन के अंतर्गत शिवाजी नगर क्षेत्र में अनुज शुक्ला के घर से सुमित जायसवाल के घर तक लगभग 51.59 लाख रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य एवं मौसम ताम्रकार के घर से विनोद असाटी के घर तक lagbhagt 11.41 लाख रुपये की लागत से सीसी नाली निर्माण कार्य तथा गली क्रमांक-13 एवं अन्य गलियों में labhag 28.82 लाख रुपये की लागत से सीसी नाली निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी गई। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की सड़क, जल निकासी एवं आवागमन संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

*जनता से किया वादा निभाना मेरी जिम्मेदारी है — महापौर*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शिवाजी नगर क्षेत्र की इस सड़क के निर्माण का वादा उन्होंने पिछले वर्ष क्षेत्रवासियों से किया था। विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण कार्य प्रारंभ होने में विलंब हुआ, जिसके लिए उन्होंने नागरिकों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनता से किया गया हर वादा उनके लिए संकल्प के समान है।

उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के लंबे समय से देखे जा रहे सपने को साकार करने का प्रयास है। नगर में इंडिया होटल के समीप मार्ग, मुख्य सड़क, मुक्तिधाम रोड, केलवारा रोड, सब्जी मंडी रोड सहित अनेक महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कर नागरिकों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। आज शिवाजी नगर की इस बहुप्रतीक्षित सड़क का भूमिपूजन होने से एक और महत्वपूर्ण सपना साकार होने जा रहा है।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन को सुविधाजनक, सुरक्षित एवं बेहतर बनाना है। शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं ताकि हर क्षेत्र को समान रूप से विकास का लाभ मिल सके।

*वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं — पार्षद श्री सोनी*

क्षेत्रीय पार्षद श्री ओमप्रकाश बल्ली सोनी ने कहा कि इंदिरा गांधी वार्ड में जिन कार्यों की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी, उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

*उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम*

भूमिपूजन के पश्चात महापौर श्रीमती सूरी ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए नगर निगम महापौर एवं पार्षद का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से इंदिरा गांधी वार्ड नगर के विकसित एवं सुव्यवस्थित क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में महिला शक्ति का सम्मान सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने बढ़ाया उद्यमियों का हौसला

कटनी में महिला शक्ति का सम्मान सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने बढ़ाया उद्यमियों का हौसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d