• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

*सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम* – *अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में ‘वृहद पौधरोपण महाअभियान’* – *प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 5, 2026
in top
0
*सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम*  – *अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में ‘वृहद पौधरोपण महाअभियान’* – *प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं*
0
SHARES
13
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में लगेगी शुगर फैक्ट्री*

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस तरह उन्होंने ‘एक पेड़ नाम मां के नाम’ अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश मिल्क कैपिटल बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। प्रदेश के किसान दूध उत्पादन में अपनी समृद्धि का मार्ग खोज रहे हैं। दूध उत्पादन से किसानों का आय में वृद्धि हुई है।

*गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। अमूल ने सहकारिता के आधार पर किसानों को समृद्ध किया और दूध उत्पादन का एक नया मॉडल दुनिया को दिया। हमारी सरकार भी सांची के माध्यम से दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में अतीत के काल में दूध-दही की नदियां बहती थीं। प्राकृतिक खेती में गौमाता का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में शुगर फैक्ट्री स्थापित करेंगे।

*किसानों कल्याण के संकल्पित सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदाय की जा रही है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन और उपार्जन में मध्यप्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली बार के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले वर्ष 2026 में 104 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा है। किसानों को एमएसपी पर प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए भुगतान किया है। किसानों को सोयाबीन फसल पर भावांतर भुगतान का भी लाभ दिया गया है। किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलवाना राज्य सरकार का प्रयास है।

*गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, समिति के सदस्य किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी, न कि सोसाइटी पर। इसके लिए सभी तरह के प्रबंधन किए जाएंगे। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2029 में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आम की टोकरी भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के प्रबंध संचालक मनोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में जागरूकता कार्यक्रम, हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में जागरूकता कार्यक्रम, हुआ वृक्षारोपण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d