• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण कलेक्टर श्री तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत रोपा आम का पौधा

by Manish Gautam Chiefeditor
June 5, 2026
in कटनी
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण  कलेक्टर श्री तिवारी ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत रोपा आम का पौधा
0
SHARES
91
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर ने नागरिकों,शैक्षणिक संस्थाओं,उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा सामाजिक संगठनों से पौधारोपण करने का किया आग्रह

कटनी।विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार 5 जून को “एक पेड़ मां के नाम 2.0″अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने बहोरीबंद के एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार श्री आशीष अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सिंह , परियोजना अधिकारी श्री सतीश पटेल सहित पटवारियों और कोटवारों ने भी पौधारोपण किया।

कलेक्टर श्री तिवारी ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत नागरिकों, शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्व-सहायता समूहों, नगरीय निकायों, पंचायतों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से पौधारोपण अवश्य करने का आग्रह किया है।

कलेक्टर ने रोपे गए पौधों की जियो-टैगिंग कर उनका पंजीयन Meri LiFE पोर्टल पर करने और पोर्टल के माध्यम से जियो-टैग्ड पौधों की निगरानी और संरक्षण करने की बात कही है। वर्ष 2024 से प्रारंभ हुआ यह अभियान इस साल 5 जून से 30 सितम्बर 2026 तक जन-सहभागिता के साथ कटनी जिले में संचालित किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जिले
में पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और जन-भागीदारी आधारित पौधारोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है।इस वर्ष आयोजन संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘इंस्पाइर्ड बाइ नेचर, फॉर क्लाइमेट एंड फॉर अवर फ्यूचर’ तथा देशव्यापी संदेश ‘नॉउ फऱॉर क्लाइमेट’ पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और सतत विकास लक्ष्यों पर विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों एवं पर्यावरणविदों द्वारा विचार रखे जाएंगे।

*हो रहे विविध कार्यक्रम*

समूचे जिले में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जन-जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठियां, रैलियां, चित्र कला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, पौध-रोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियां तथा पर्यावरण शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र तथा स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला स्तर पर ‘एक पेड़ – अनेक जीवन’ तथा ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए हमारा भविष्य’ विषयों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन, प्लास्टिक-मुक्त वातावरण, स्वच्छता और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*भोपाल से बड़ी खबर*  *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

*भोपाल से बड़ी खबर* *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का किया शुभारंभ*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d