रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मीनाक्षी चौक स्थित इच्छापूर्ति मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर और अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरू भगवान के पावन सानिध्य में शुक्रवार शाम 8 बजे से मीनाक्षी चौराहे पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता महेंद्र यादव ने बताया कि दोपहर 12 बजे आचार्य पं. सोमेश परसाईजी के सानिध्य में माता रानी का अभिषेक होगा। वहीं शाम 8 बजे से विशाल भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। श्री यादव ने नगर के धर्मप्रमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि शुक्रवार शाम 8 बजे से मीनाक्षी चौराहा पर भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सभी शहरवासी सादर आमंत्रित हैं।


