सुनिऐ BMO को
कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भूख हड़ताल पर बैठीं माला मौसी की मांगों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन हरकत में आया लगभग 28 घंटे बाद रीठी थाना प्रभारी,तहसीलदार की और प्रशासनिक अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों
की उपस्तिथि मैं प्रभारी बीएमओ ने उनसे चर्चा की और घंटों की समझाई के बाद एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का एवम अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई। माला मौसी ने जनहित मैं अस्पताल में वर्षों से जमे कर्मचारियों को हटाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई थी l उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाहियों की शिकायतें लंबे समय से की जा रही थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी जिसके लिए मुझे हड़ताल पर बैठने की मजबूर हुई l और स्वस्थ्य विभाग ने 7 दिवस के अंदर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
वही रीठी तहसीलदार को लिखित पत्र सोपते हुए आज गुरुवार दोपहर करीब 4.30 बजे भूख हड़ताल को समाप्त हुई,,।
हरिशंकर बेन,,,


