• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी पुलिस की नई पहल QR Code से जानें आपका ऑटो चालक कौन? Aapka Sarathi Kaun Campaign

by Manish Gautam Chiefeditor
June 4, 2026
in कटनी
0
कटनी पुलिस की नई पहल QR Code से जानें आपका ऑटो चालक कौन? Aapka Sarathi Kaun Campaign
0
SHARES
49
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी।शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भरोसेमंद बनाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में यातायात थाना कटनी द्वारा ‘आपका सारथी कौन’ अभियान के तहत

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260604-WA0012.mp4

विशेष कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में आज यातायात थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शहर के 100 से अधिक ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को विशेष QR कोड और चालक बैच वितरित किए गए।
*यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत*
यातायात पुलिस के अनुसार, यह QR कोड व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगी। कोई भी यात्री वाहन में बैठते समय इस QR कोड को स्कैन करके संबंधित चालक और वाहन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इससे यात्रियों, विशेषकर महिला यात्रियों और मातृशक्ति में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी।
*नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई*
कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, सुबेदार सोनम उइके एवं यातायात स्टाफ ने चालकों को सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ दिलाई। चालकों को सख्त लहजे में हिदायत दी गई है कि वे अपने वाहनों के समस्त वैध दस्तावेज (जैसे- ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा और परमिट) हमेशा पूर्ण रखें।
*यातायात पुलिस द्वारा चालकों को दिए गए मुख्य निर्देश:*
निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां (ओवरलोडिंग) कतई न बैठाएं।
शराब या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी मोड़, व्यस्त चौराहे या सड़क के बीच में अचानक वाहन रोककर सवारी न उतारें।
* यात्रियों के साथ हमेशा शालीन, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखें।
*हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं: थाना प्रभारी*
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर ने कहा, “ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक शहर की यातायात व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। हमारा उद्देश्य केवल वैधानिक या चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाना है। अगर सभी चालक नियमों का पालन करेंगे, तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी और शहर की यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।”
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कटनी को एक आदर्श यातायात व्यवस्था वाला शहर बनाने के लिए इस तरह के जनजागरूकता और चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
युवती का सड़क पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला देखे VIDEO

युवती का सड़क पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मामला देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d