• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में मानसून की तैयारी तेज निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विद्युत और उद्यान शाखा की ली समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
June 3, 2026
in कटनी
0
कटनी में मानसून की तैयारी तेज निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विद्युत और उद्यान शाखा की ली समीक्षा
0
SHARES
37
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*विद्युत एवं उद्यान शाखा के कार्यों की निगमायुक्त ने की समीक्षा*

*वर्षा ऋतु के मद्देनजर सुचारू विद्युत व्यवस्था एवं वृहद पौधारोपण की तैयारियों पूर्ण करने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*

कटनी (3 जून)- आगामी वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार को विद्युत शाखा एवं उद्यान शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मानसून पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर जोर देते हुए सुचारू विद्युत व्यवस्था, हरित क्षेत्र विस्तार तथा उद्यानों के रखरखाव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री सुश्री मोना करेरा सहित विद्युत शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने दोनों शाखाओं द्वारा संचालित कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

विद्युत शाखा की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सतत सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों के समयबद्ध सुधार, प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों एवं आवासीय क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमित निरीक्षण करने पर बल दिया। साथ ही नागरिकों से प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

उद्यान शाखा की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने नगर के उद्यानों, हरित क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु में प्रेमनगर, तिलक कॉलेज परिसर, फिल्टर हाउस, वार्ड क्रमांक-1 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तालाब क्षेत्र सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालय परिसरों में प्रस्तावित पौधारोपण कार्यक्रमों की तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत पौधों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया।

बैठक में माइनिंग अधिकारी के साथ चर्चा करते हुए निगमायुक्त ने लाल पहाड़ी क्षेत्र में चिन्हित स्थलों पर वृहद पौधारोपण अभियान संचालित कर हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु योजनाबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर के पार्कों एवं उद्यानों में नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा वर्षा ऋतु के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सार्वजनिक मार्गों के किनारे स्थित जर्जर एवं खतरनाक वृक्षों की टहनियों एवं डालियों की कटाई-छंटाई के कार्य में तेजी लाने को कहा। इस संबंध में उन्होंने प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में शिक्षा विभाग पर सीईओ सख्त! लापरवाही पर रुकेगी वेतन वृद्धि, वेतन भी होगा बंद

कटनी में शिक्षा विभाग पर सीईओ सख्त! लापरवाही पर रुकेगी वेतन वृद्धि, वेतन भी होगा बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d