कटनी जिले की रीठी तहसील में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर जनआक्रोश सामने आया है। रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कथित अव्यवस्थाओं और समस्याओं के विरोध में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 की माला मौसी आज सुबह लगभग 11.30 बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गईं।
माला मौसी का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।
भूख हड़ताल पर बैठीं जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उनके समर्थन में स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों की भी मांग है कि अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
अब देखना होगा कि जिला पंचायत सदस्य के इस आंदोलन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में कितना सुधार हो पाता है। या नहीं,,,,l
हरिशंकर बेन


