• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

खनिज संसाधन विभाग के सचिव ने डीएमएफ कार्यों को लेकर वीडियों कॉन्‍फ्रेंसिंग में दिये निर्देश संशोधित नियमों के अनुसार होंगे डीएमएफ की राशि से कार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
June 2, 2026
in कटनी
0
खनिज संसाधन विभाग के सचिव ने डीएमएफ कार्यों को लेकर वीडियों कॉन्‍फ्रेंसिंग में दिये निर्देश  संशोधित नियमों के अनुसार होंगे डीएमएफ की राशि से कार्य
0
SHARES
24
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के नये नियमों के परिप्रेक्ष्‍य में खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री आलोक सिंह एवं संचालक श्री फ्रेंक नोबल ए ने मंगलवार को वीडियों कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से सभी जिलों के कलेक्‍टर को निर्देश दिये। वीडियों कॉन्‍फ्रेंसिंग में भारत सरकार के निर्देश पर डीएमएफ के नियमों में किये गए संशोधन के संबंध में विस्‍तार से बताया गया।

कटनी कलेक्‍ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग कक्ष से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, उपसंचालक खनिज रत्‍नेश दीक्षित सहित डीएमएफ शाखा से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअली जुड़े थे।

वीडियों कॉन्‍फ्रेंस में बताया गया कि प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना 2024 के संबंध में 14 मई 2026 को राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। जिसके तहत अब डीएमएफ के कार्य कराये जाएंगे। नये नियमों के अनुसार अब डीएमएफ की राशि से मुख्‍य खनिज की खदानों से 15 किमी की परिधि में प्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में तथा 25 किमी की परिधि में अप्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र में काम कराये जाएंगे। डीएमएफ की 70 प्रतिशत राशि का उपयोग उच्‍च प्राथमिकता वाले क्षेत्र में और 30 प्रतिशत अन्‍य प्राथमिकता वाले क्षेत्र में करना होगा। उच्‍च प्राथमिकता क्षेत्र में अतिरिक्‍त रूप से आवास, कृषि एवं पशुपालन का क्षेत्र शामिल किया गया है। डीएमएफ की कुल वार्षिक प्राप्ति का 70 प्रतिशत प्रत्‍यक्ष प्रभावित क्षेत्र में उपयोग करना होगा।

बैठक में बताया गया कि नये नियमों के अनुसार डीएमएफ की वार्षिक प्राप्‍ति 10 करोड से अधिक होने पर कुल प्राप्ति का 10 प्रतिशत अक्षय निधि के रूप में रखे जाने का प्रावधान है। डीएमएफ के कार्यों की पंचवर्षीय योजना तैयार करना होगा और जिला खनिज प्रतिष्‍ठान के मण्‍डल द्वारा इसका अनुमोदन कराना होगा। डीएमएफ की राशि का राज्य स्‍तर पर या अन्‍य जिलों मे अंतरण प्रतिबंधित रहेगा। डीएमएफ के कार्यों का सीएजी में सूचीबद्ध चार्टर्ड एकाउंटेंट तथा सीएजी द्वारा आडिट कराया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान 2028 से पहले हर घर पहुंचेगा नल से जल MP Water Mission

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान 2028 से पहले हर घर पहुंचेगा नल से जल MP Water Mission

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d