• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पढुरंना

*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश* *आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं वाश ऑन व्हील्स अभियान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 1, 2026
in पढुरंना
0
*पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा, लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश*  *आवास, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं वाश ऑन व्हील्स अभियान की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा*
0
SHARES
80
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*योगेश गजभिये पांढुरना*.पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक विकासखंड समन्वयक चंद्रशेखर ढोने एवं एपीओ लोकेश बेडरे की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सभी सचिवों एवं सेक्टर प्रभारियों को प्रतिदिन अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर हितग्राहियों की संतुष्टि के साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में जिन हितग्राहियों को प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं जिन हितग्राहियों द्वारा अभी तक आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, उनसे आगामी दो दिवस में संपर्क कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए गए। आवास समग्र सीडिंग में जिन ग्राम पंचायतों में लंबित प्रकरण अधिक हैं, उन्हें कार्य पूर्ण करने के लिए तीन दिवस का समय दिया गया।

मनरेगा योजना के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में लंबित कार्यों के लिए मस्टर जारी कर श्रम बजट बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया गया।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत योजना प्रभारी चंद्रशेखर ढोने ब्लॉक समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि सभी ग्राम पंचायतों में 1 जून से 5 जून तक “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां निर्धारित की गई हैं।

दिनांक 1 जून को एसडब्ल्यूएम-2026 नियमों की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायतों को उपलब्ध कराई जाएगी। 2 जून को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ग्रामों में निर्मित सभी संरचनाओं की वास्तविक भौतिक स्थिति का सत्यापन कर उसकी जानकारी जिले को भेजी जाएगी, जिसे भारत सरकार के पोर्टल पर अद्यतन किया जाएगा। 3 जून को बल्क वेस्ट जनरेटरों की पहचान कर उनकी जानकारी जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। 4 जून को वृक्षारोपण अभियान को प्रमुखता से संचालित किया जाएगा तथा 5 जून को विशेष ग्राम सभा आयोजित कर 1 से 5 जून तक संचालित गतिविधियों, एसडब्ल्यूएम-2026 नियमों एवं पर्यटन ग्रामों में किए जाने वाले विशेष कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में वाश ऑन व्हील्स अभियान की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में ग्राम पंचायतों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने तथा वाश ऑन व्हील्स के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता साथियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सभी सचिवों को निर्देशित किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सेवाओं को मिला सम्मान*  *कटनी, बड़वारा और अन्य जनपद पंचायतों से चार अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत*

*सेवाओं को मिला सम्मान* *कटनी, बड़वारा और अन्य जनपद पंचायतों से चार अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d