MP NEWS CASt
भोपाल। मुख्यमंत्री Mohan Yadav से भोपाल स्थित उनके निवास पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने सौजन्य एवं आत्मीय भेंट की।
भेंट के दौरान प्रदेश में ‘किसान कल्याण वर्ष’ के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों, कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में बदलते मौसम के परिदृश्य और अल नीनो (El Niño) के संभावित प्रभावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने कृषि क्षेत्र को मौसम संबंधी चुनौतियों से सुरक्षित रखने तथा किसानों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के उपायों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और कृषि विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से किसानों के हित में प्रभावी कार्य करने पर बल दिया।
यह मुलाकात प्रदेश में कृषि क्षेत्र को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों की समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


