छिंदवाड़ा – नगर के परासिया रोड स्थित दिव्यांगों की सेवा में समर्पित संस्था आधार फाउंडेशन में सोमवार को विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विश्व तंबाखू निषेध दिवस मनाया गया।
जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.एस.एन.एल. उप महाप्रबंधक सागर एस. पी. जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश संयोजक एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन सहित विशिष्ट अतिथि पंचलाल चंद्रवंशी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र के साथ श्रीमती प्रीति जैन एवं श्रीमती संगीता जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर दिव्यांग बच्चों के साथ आधार फाउंडेशन की संचालिका सरिता पाण्डे ने सभी अतिथियों का अभिनंदन तिलक एवं बैच लगाकर तुलसी का पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों ने सुंदर नृत्यगान सहित रैली निकालकर नशा मुक्त भारत बनाने का पावन संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता सहित पौधारोपण एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई ओर अतिथियों ने पक्षियों के लिए जलपात्र भरकर दिव्यांग बच्चों सहित समस्त स्टॉफ को स्वादिष्ट अमरस पिलाकर फल वितरण कर विश्व तंबाखू निषेध दिवस की शुभकामनाएं दी गई। सफल आयोजन का संचालन भूमेश्वरी धुवारे एवं आभार आधार के संस्थापक इंजी. महेश किंथ द्वारा किया गया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


