• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्‍टर श्री तिवारी गेहूँ के परिवहन में तेजी लाने अधिकारियों को दिये निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 1, 2026
in कटनी
0
कलेक्‍टर श्री तिवारी  गेहूँ के परिवहन में तेजी लाने अधिकारियों को दिये निर्देश
0
SHARES
21
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में राजस्व, कृषि, स्वरोजगार, नागरिक सेवाओं आदि बिंदुओ पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

          इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, नगर निगम आयुक्‍त तपस्‍या परिहार और अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा मौजूद रहे।

नागरिक सेवाओं का शीघ्र मिले लाभ

          कलेक्टर श्री तिवारी ने संबल योजना के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया। साथ ही, उन्‍होंने जनपद पंचायतों के सीईओ और बीएमओ को आपस में समन्‍वय कर जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से जुड़े प्रमाण पत्र समय पर जारी करने के निर्देश दिए। ताक‍ि गर्भवती माताओं के पंजीयन एवं अन्‍य शासकीय योजनाओं में पात्र हितग्राही को समय पर लाभ मिल सके।

भूमि का अवैध कब्जा होने पर करें प्रकरण दर्ज

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि यदि सीमांकन के दौरान आवेदनकर्ता की भूमि पर अवैध कब्‍जा नहीं पाया जाता परंतु बगल के भू-स्‍वामी की भू‍मि पर अवैध कब्‍जा पाया जाता है, तो आवेदन का इंतजार किये बिना ही अलग से प्रकरण दर्ज किया जाए।

बाणसागर परियोजना के शेष विस्थापितों को शीघ्र भुगतान

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने बाणसागर परियोजना के अंतर्गत विस्थापितों को भू-अर्जन की लंबित राशि का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए गए।

गेहूँ के परिवहन में तेजी लाने के निर्देश

          कलेक्टर श्री तिवारी ने उपार्जित गेहूँ के परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बदलते मौसम को देखते हुए समितियों को सतर्क रहने की हिदायत दी, ताकि उपार्जित अनाज को नुकसान न हो। इसके साथ ही उन्‍होंने किसानों द्वारा उपार्जित गेहूँ का शीघ्र भुगतान दिलाने भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

किसानों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा

          बैठक में पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर बकेटिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र किसानों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण की जाए। साथ ही कृषि विभाग को खाद की उपलब्धता की अद्यतन जानकारी ई-विकास पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करने को कहा गया। इसके अलावा उन्होंने राजस्व विभाग को 30 जून के पूर्व जायद फसल की गिरदावरी का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री सुधांशु तिवारी तथा जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री दिनेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*अवकाश अवधि में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा निभाएंगे कलेक्टर पांढुर्णा की जिम्मेदारी*

*अवकाश अवधि में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा निभाएंगे कलेक्टर पांढुर्णा की जिम्मेदारी*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d