• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश टिमरनी

*विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर खेल, संगीत, शपथ एवं योग के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 31, 2026
in टिमरनी
0
*विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर खेल, संगीत, शपथ एवं योग के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश*
0
SHARES
31
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से 100 मीटर दौड़ एवं फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कर स्वास्थ्य एवं फिटनेस का संदेश दिया तथा संगीत विद्यालय श्री शारदा एकेडमी हरदा में युवाओं के मध्य संगीत कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय प्रजापिता संस्थान से बीके किरण दीदी एवं बीके राजेश जी ने योग एवं मेडिटेशन के माध्यम से नशा न करने की शपथ दिलाई तथा नशामुक्त जीवन के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे घर, परिवार और समाज के लिए घातक सिद्ध होता है। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। खेल, संगीत कार्यक्रम एवं मेडिटेशन कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता, प्रतिभागियों व छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र नशा मुक्ति संदेश केप एवं ट्रॉफी वितरण की गई। जागरूकता अभियान में उपसंचालक सामाजिक न्याय कमलेश सिंह, सहायक ग्रेड 3 संकेत श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मयंक काले, सहायक ग्रेड 3, अभिषेक साहू, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग से ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरालेगल वॉलिंटियर श्रीमती सुरेंद्र कौर, योग गुरु राधेश्याम गौर, हाकी कोच संदीप सौदे फुटबाल कोच, इमरान खान, अजय पुरवइया, शारदे म्यूजिक अकैडमी से संगीत शिक्षक श्रीमती लवीना काले एवं अजय कुशवाहा एवं विभाग की अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सीएम ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान, वायरल हुए Photos*

*सीएम ने फिर दी सादगी की मिसाल- ट्रेवलर में किया सफर, आम नागरिकों की तरह पहुंचे नाश्ते की दुकान, वायरल हुए Photos*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d