• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को भावभीनी विदाई* *पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2026
in कटनी
0
*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को भावभीनी विदाई*  *पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह*
0
SHARES
66
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी पुलिस परिवार द्वारा आज दिनांक 30 मई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, कटनी में माह मई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उनके अनुभव एवं कार्यशैली से वर्तमान पुलिस बल को प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सेवानिवृत्त अधिकारी के अनुभवों से सीख लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा ने दिनांक 07 जनवरी 1983 को पुलिस विभाग में अपनी सेवायात्रा प्रारंभ की थी। लगभग चार दशकों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपराध नियंत्रण, कानून- व्यवस्था संधारण तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता एवं समर्पण विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं।

विदाई समारोह के दौरान निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा पुलिस विभाग में बिताए गए समय को अपने जीवन की अमूल्य धरोहर बताया। उनके अनुभवों को उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अत्यंत रुचि एवं सम्मान के साथ सुना।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि पुलिस परिवार भविष्य में भी उनके साथ खड़ा रहेगा तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

समारोह के अंत में पुलिस परिवार द्वारा निरीक्षक श्री राजेन्द्र मिश्रा का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
साइबर तहसील 2.0 से नामांतरण प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शी और सरल  जिले में साढ़े 9 हजार से अधिक ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण  अब 70 दिन की प्रक्रिया मात्र 20 से 25 दिन में हो रही पूरी

साइबर तहसील 2.0 से नामांतरण प्रक्रिया हुई डिजिटल, पारदर्शी और सरल जिले में साढ़े 9 हजार से अधिक ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण अब 70 दिन की प्रक्रिया मात्र 20 से 25 दिन में हो रही पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d