आज रात कीजिए साल के सबसे छोटे चांद का दीदार, दिखेगा दुर्लभ ब्लू माइक्रोमून — सारिका घारू
सिंदूरी तारे एंटारेस के पास नजर आएगा साल का सबसे छोटा पूर्ण चंद्रमा
आसमान में अनूठी खगोलीय घटनाओं को देखने के शौकीनों के लिए 31 मई 2026 की रात बेहद खास होने जा रही है। नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार आज रात आसमान में ब्लू माइक्रोमून (Blue Micromoon) का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। यह वर्ष 2026 का सबसे छोटा पूर्ण चंद्रमा (Full Moon) माना जा रहा है।


