• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में 25 लाख रुपये से अधिक के सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न* *मजबूत अधोसंरचना से विकसित शहर की ओर निरंतर बढ रहे कदम – महापौर श्रीमती सूरी*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2026
in कटनी
0
*रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में 25 लाख रुपये से अधिक के सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न*  *मजबूत अधोसंरचना से विकसित शहर की ओर निरंतर बढ रहे कदम – महापौर श्रीमती सूरी*
0
SHARES
42
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी  –  नगर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाकर नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम प्रशासन द्वारा निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड में महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद विनोद लाला यादव भुट्टू की विशेष मौजूदगी शुक्रवार शाम 25 लाख 42 हजार रुपये की लागत से कराये जाने वाले सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू शिब्बू, उमेन्द्र अहिरवार, जयनारायण निषाद, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, पार्षद श्री लव साहू सहित काफी संख्या में उत्साहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही।

*इन विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन*

नागरिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड स्थित अमीरगंज में अरुण जायसवाल जी के भवन से श्री हनुमान जी के मंदिर तक एवं वार्ड के अन्य विभिन्न स्थानों पर 12.49 लाख रुपये की लागत से सी.सी नाली निर्माण कार्य तथा वार्ड के पर्यावरण मोहल्ले में 12.93 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जायेगा।

*शहर के सुव्यवस्थित विकास की आधारशिला मजबूत सड़क एवं जल निकासी – महापौर*

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें कहा कि नगर निगम प्रशासन का मानना है कि किसी भी शहर के सुव्यवस्थित विकास की आधारशिला मजबूत सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था होती है। बेहतर सड़कें जहां आवागमन को सरल, सुरक्षित एवं सुगम बनाती हैं, वहीं समुचित नाली व्यवस्था स्वच्छता बनाए रखने, गंदे पानी के ठहराव को रोकने तथा संक्रामक बीमारियों की संभावनाओं को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य को केंद्र में रखकर निगम प्रशासन द्वारा वार्ड स्तर पर आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत एवं क्रियान्वित किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कर नागरिक सुविधाओं का विस्तार करना निगम प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाकर नागरिकों को व्यवस्थित एवं बेहतर शहरी जीवन उपलब्ध कराने के प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनका सीधा संबंध नागरिकों की दैनिक जीवनशैली, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सुविधा से होता है। इसी सोच के साथ नगर निगम प्रशासन शहर को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में चरणबद्ध रूप से कार्य कर रहा है।

*वार्डवासियों से किया संवाद*

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने वार्ड भ्रमण कर क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान पर्यावरण मोहल्ले में पेयजल संबंधी समस्या के निराकरण हेतु बोरिंग कराकर नागरिकों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश महापौर श्रीमती सूरी ने दिए।

*व्यवस्थाएं होगी सुदृढ़ – पार्षद श्री यादव*

स्थानीय पार्षद श्री विनोद लाला यादव ने कहा कि नगर के विकास को गति देने के उद्देश्य से वार्ड में कराए जा रहे इन निर्माण कार्यों को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा। क्षेत्र में पक्की सी.सी. सड़कों के निर्माण से जहां नागरिकों को धूल, कीचड़ एवं खराब मार्गों की समस्या से राहत मिलेगी, वहीं व्यवस्थित नाली निर्माण कार्य, जल निकासी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाएंगे। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान जलभराव की स्थिति से प्रभावित क्षेत्रों में यह कार्य नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान करेंगे।

*हुआ जोरदार स्वागत*

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में प्रारंभ हो रहे इन विकास कार्यों को जनहितकारी बताते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री यादव का पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत कर निगम प्रशासन के प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह नागरिकों को बेहतर से बेहतर अधोसंरचनात्मक विकास कार्य एवं सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य की शुभकामनाएं दी।

*इनकी रही विशेष मौजूदगी*

भूमिपूजन में स्थानीय मातृ शक्ति द्रोपती पाल, रजनी यादव, सरोज रजक, रिजवाना बेगम, गोमती यादव, सुशीला बर्मन ,रश्मी रजक, गोरा बाई, शिवकुमारी बेटी बाई, मुन्नी बाई ठाकुर मंजू दुबे, हाजिरा यादव, अर्जुन पटेल, राकेश कुमार चौरसिया, जगदीश प्रसाद गुप्ता, अभिषेक यादव, अभय कुमार द्विवेदी, शशि चौधरी, खेमचंद मुन्ना उपाध्याय, सत्यम राजेश सिंह, नेरुल भाई जान,शंकर, रसिया बाई, मालती उपाध्याय, कमल सेन, इंदु पटेल, सोनम मंगल चौधरी, बरखा चौधरी, जितेंद्र पटेल, सोनू पटेल योगेश सेन
सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी पुलिस का आधी रात ऑपरेशन! 122 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कंप

कटनी पुलिस का आधी रात ऑपरेशन! 122 वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d