कालापीपल(बब्लू जायसवाल)24 तारीख से एक नाबालिक बच्ची घर से लापता होने का मामला सामने आया है,परिजनों ने काफी तलाश के बाद कालापीपल पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई,घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सकी है,परिजनों का कहना है कि नाबालिक अचानक घर से गायब हो गई,जिसके बाद रिश्तेदारों और आस-पास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई,लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं,
“पुलिस का हमेशा की तरह रटा-रटाया ज़वाब,जांच चल रही है…!
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही नाबालिक को तलाशने का प्रयास किया जाएगा,वहीं परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है,पुलिस से हाथ जोड़कर निवेदन कर रहे कि हमारी बच्ची को सुरक्षित ढूंढ कर ला दीजिए।


