• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी नगर निगम में भावुक विदाई समारोह 7 कर्मचारियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई

by Manish Gautam Chiefeditor
May 30, 2026
in कटनी
0
कटनी नगर निगम में भावुक विदाई समारोह 7 कर्मचारियों को सम्मान के साथ दी गई विदाई
0
SHARES
9
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। वर्षों तक नगर सेवा में समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले नगर निगम के सात कर्मचारियों को शुक्रवार को भावपूर्ण वातावरण में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। निगम के एम.आई.सी. कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में जल प्रदाय शाखा के सहायक वर्ग-2 श्री प्रेमलाल चौधरी, राजस्व विभाग के ए.आर.आई. श्री महेश पटेल, सामान्य प्रशासन विभाग के श्री भजनलाल यादव तथा स्वास्थ्य विभाग के सफाई संरक्षक श्री महेश, श्रीमती लीला, श्रीमती द्रोपती एवं श्रीमती गंगा शामिल रहे। इन सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं प्रदान कर नगर निगम की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्रीमती बीना संजू बैनर्जी एवं श्री उमेंद्र अहिरवार, डॉ रमेश सोनी, सुभाष साहू शिब्बू, पार्षद मौसुफ बिट्टू, लव साहू, रेखा संजय तिवारी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का श्रीफल, पुष्पमाला एवं स्मृति-चिन्ह एवं तुलसी का गमला भेंट कर सम्मान किया। सभी ने उनके दीर्घकालीन योगदान की सराहना करते हुए जीवन के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपने साथियों का तिलक-वंदन एवं पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की। भावुक माहौल के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा करते हुए निगम परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन, निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि नगर निगम अपने कर्मचारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक स्मरण करता है और सेवा निवृत्ति को एक नई शुरुआत के रूप में देखता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में श्रमिक से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, ASI और आरक्षक सस्पेंड

ऑडियो वायरल होते ही गिरी गाज! स्लीमानाबाद थाने के ASI संतोष बड़गैयां निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d