• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं को मिला सम्मान : आत्मीय माहौल में सेवानिवृत्त 4 अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 29, 2026
in कटनी
0
*कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं को मिला सम्मान : आत्मीय माहौल में सेवानिवृत्त 4 अधिकारियों को दी गई भावभीनी विदाई*
0
SHARES
101
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230

*कलेक्ट्रेट में जिला रोजगार अधिकारी श्री डी.के. पासी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्‍जन सिंह परिहार, नायब तहसीलदार श्री पी. के. वर्मा एवं राजस्‍व निरीक्षक श्री संतोष दुबे के सम्मान में आयोजित हुआ गरिमामय समारोह*

*कटनी (29 मई)*- वर्षों तक प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसेवा, अनुशासन और समर्पण की मिसाल कायम करने वाले जिला रोजगार अधिकारी श्री डी.के. पासी, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्‍जन सिंह परिहार, नायब तहसीलदार श्री पी.के. वर्मा एवं राजस्‍व निरीक्षक श्री संतोष दुबे को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी में आयोजित गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। आत्मीयता, सम्मान और संवेदनाओं से ओतप्रोत इस समारोह में चारों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। चारों अधिकारी 31 मई 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

समारोह में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कहा कि शासकीय सेवा केवल दायित्वों का निर्वहन नहीं, बल्कि समाज और आमजन के विश्वास को निभाने की जिम्मेदारी भी होती है। उन्होंने श्री डी.के. पासी, श्री सज्‍जन सिंह परिहार, श्री पी. के. वर्मा एवं राजस्‍व निरीक्षक श्री संतोष दुबे की कार्यशैली, ईमानदारी और प्रशासनिक अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि चारों अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया, जो प्रशासनिक सेवा में एक प्रेरक उदाहरण के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।

कलेक्टर श्री तिवारी ने चारों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का विराम नहीं, बल्कि अनुभवों और उपलब्धियों से भरे एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चारों अधिकारी भविष्य में भी अपने अनुभवों से समाज को सकारात्मक दिशा देते रहेंगे।

विदाई समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी चारों अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया। सभी ने उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और कार्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही से अनंता अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई 60 हजार की राशि…!

कलेक्टर सोमेश मिश्रा की सख्त कार्यवाही से अनंता अस्पताल ने मजदूरों को लौटाई इलाज के लिए ली गई 60 हजार की राशि...!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d