• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कटनी ने रचा इतिहास : समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड गेहूं खरीदी, किसानों की मेहनत को मिला सम्मान* *कलेक्टर श्री तिवारी के कुशल प्रबंधन से जिले में पहली बार हुआ 1 लाख 98 हजार 501 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 29, 2026
in कटनी
0
*कटनी ने रचा इतिहास : समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड गेहूं खरीदी, किसानों की मेहनत को मिला सम्मान*  *कलेक्टर श्री तिवारी के कुशल प्रबंधन से जिले में पहली बार हुआ 1 लाख 98 हजार 501 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन*
0
SHARES
11
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*पिछले साल की तुलना में 42 फीसदी से ज्‍यादा हुई गेहूँ की खरीदी*

*कटनी (29 मई)* – मेहनतकश किसानों की अथक परिश्रम, अनुकूल कृषि प्रबंधन और जिला प्रशासन की सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था के चलते इस वर्ष कटनी जिले ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का नया इतिहास रच दिया है। जिले में पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 501 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया, जो कटनी जिले के गेहूं उपार्जन के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 42.42 फीसदी अधिक खरीदी हुई। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर इस साल जिले में सबसे पहले लघु एवं सीमांत किसानों से गेहूं की खरीदी की गई। इसके बाद मध्यम और बड़े किसानों से खरीदी की गई।

कलेक्टर श्री तिवारी के मार्गदर्शन और सतत मॉनिटरिंग में उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। खरीदी केन्द्रों में पारदर्शिता, त्वरित तौल, समय पर पंजीयन सत्यापन, बारदानों की उपलब्धता, पेयजल, छाया और बैठने जैसी सुविधाओं के कारण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजह रही कि जिले के किसानों ने बड़ी संख्या में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय किया।

*सतत मॉनिटरिंग*

कलेक्टर द्वारा जिले में गेहूँ उपार्जन की सतत मॉनीटरिंग की गई। उन्होंने स्वयं खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर तौल व्यवस्था, बारदाने की उपलब्धता और खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिये उपलब्ध जरूरी सुविधाओं का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। साथ ही किसानों से संवाद कर उपार्जित गेहूँ के भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। किसानों के हित में जिन किसानों ने स्लाट बुक करा लिये थे, उनके गेहूं उपार्जन की अवधि 23 मई से बढ़ाकर 28 मई तक कर दी गई थी।

*किसानों को हुआ 343 करोड़ से अधिक का भुगतान*

किसानों को अब तक उपार्जित गेहूं का 343.72 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। किसानों से इस वर्ष 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया गया है। गेहूँ उपार्जन हेतु इस वर्ष कुल 52 हजार 991 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। जबकि 37 हजार 76 किसानों द्वारा उपज की बिक्री की गई। वहीं कुल 41 हजार 78 स्‍लॉट बुक किये गये।

*गेहूं उपार्जन में ढीमरखेड़ा रहा अग्रणी*

जिले में समर्थन मूल्य पर हुए गेहूं उपार्जन के मामले में तहसील ढीमरखेड़ा अग्रणी रहा। यहाँ कुल 8,218 किसानों से 35,445 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया। जबकि दूसरे नंबर पर तहसील बहोरीबन्द में 5,288 किसानों से 32,774 मीट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जित किया गया।

इसी प्रकार विजयराघवगढ़ तहसील में 5,281 किसानों से 31,510 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया गया। जबकि स्लीमनाबाद तहसील में 3,833 कृषकों से 23,888 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित किया गया। रीठी तहसील में 3,825 किसानों से 22,780 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया।

इसके अलावा कटनी व कटनी नगर तहसील में कुल 3,343 किसानों से 18,718 मीट्रिक टन और बरही तहसील में 3,192 किसानों से 17,261 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की गई। बड़वारा तहसील में 4,096 किसानों से 16,126 मीट्रिक टन खरीदी हुई है।

*उपार्जन के समुचित प्रबंध*

प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर तौल काटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 की गई तथा तौल काटों में वृद्धि का अधिकार जिलों को दिया गया। किसानों की सुविधा के लिये तौल पर्ची बनाने का समय शाम 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक किया गया। देयक जारी करने का समय भी रात 12 बजे तक कर दिया गया। गेहूं का उपार्जन सप्ताह में 6 दिन तक किया गया। उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा के लिये पीने का पानी, बैठने के छायांदार स्थान और जन-सुविधाओं की व्यवस्थाएं की गई थी। समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के भंडारण की भी समुचित व्यवस्था की गई है। किसानों की उपज की तौल समय पर हो सके, इसके लिये उपार्जन केन्द्रों में बारदाने, तौल कांटे, हम्माल तुलावटी, सिलाई मशीन, कम्प्यूटर, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और उपज की साफ-सफाई के लिये पंखा एवं छन्ना आदि की समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रतिबंधात्‍मक आदेश के उल्‍लंघन पर अवैध नलकूप उत्‍खननकर्ताओं पर रीठी थाना में दर्ज हुई एफआईआर*

*प्रतिबंधात्‍मक आदेश के उल्‍लंघन पर अवैध नलकूप उत्‍खननकर्ताओं पर रीठी थाना में दर्ज हुई एफआईआर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d