• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*स्वच्छता में कटनी का डंका: कैमोर प्रदेश में नंबर-1,विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर* *स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सिटिजन फीडबैक के जरिए दोनों नगर परिषदों ने रचा इतिहास*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 29, 2026
in कटनी
0
*स्वच्छता में कटनी का डंका: कैमोर प्रदेश में नंबर-1,विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर*  *स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सिटिजन फीडबैक के जरिए दोनों नगर परिषदों ने रचा इतिहास*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

हजारों नागरिकों की सहभागिता से चमकी स्वच्छता रैंकिंग,कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अपील का दिखा असर*

कटनी। स्वच्छता के राष्ट्रीय अभियान स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में कटनी जिले की नगर परिषद कैमोर और विजयराघवगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना ली है। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में सिटिजन फीडबैक (नागरिक प्रतिक्रिया) के मामले में वर्तमान स्थिति में कैमोर नगर परिषद मध्यप्रदेश में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जबकि विजयराघवगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।

कैमोर नगर परिषद के 71.18 प्रतिशत नागरिकों अर्थात 13 हजार 769 लोगों ने ऑनलाइन सिटिजन फीडबैक दर्ज कराया है, जो कि 20 हजार की आबादी वाले नगर की श्रेणी में प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं नगर परिषद विजयराघवगढ़ के 63.64प्रतिशत यानी 5 हजार 327 नागरिकों ने स्वच्छता के समर्थन में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देकर शहर को प्रदेश में दूसरा स्थान दिलाया है।
यह उपलब्धि केवल आंकड़ों की सफलता नहीं, बल्कि नागरिक जागरूकता, प्रशासनिक सक्रियता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है।
*कलेक्टर की अपील बनी जनआंदोलन*
बीते दिनों कैमोर और विजयराघवगढ़ के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता मित्रों और आम नागरिकों से संवाद कर अधिक से अधिक सिटिजन फीडबैक देने की अपील की थी।कलेक्टर ने स्वच्छ सर्वेक्षण को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिक संस्कार से जुड़ा अभियान बताया था।
प्रवास के दौरान कलेक्टर श्री तिवारी ने कैमोर में नालियों के पानी को ट्रीट कर पार्कों में पेड़-पौधों की सिंचाई तथा फाउंटेन संचालन के लिए विकसित की गई ग्रे-वाटर ट्रीटमेंट फेसिलिटी का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही उन्होंने नगर के आकर्षक सौंदर्यीकरण, भित्ति चित्रकारी और आरआरआर पार्क निर्माण कार्यों की सराहना की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
38 लाख 27 हजार की राशि का भूमि पूजन…।  विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मेन रोड पर पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण कार्य का किया भूमि पूजन…।

38 लाख 27 हजार की राशि का भूमि पूजन...। विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मेन रोड पर पेवर ब्लॉक एवं डामरीकरण कार्य का किया भूमि पूजन...।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.