स्पर्धा क्लासेस में IITians का धमाका! छात्रों को दिए सफलता के गुरु मंत्र
कटनी। स्पर्धा क्लासेस में आज पूर्व छात्रों द्वारा एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। संस्था के पूर्व छात्र शिवांग मिश्रा (B.Tech, IIT BHU वाराणसी) एवं सौम्या वाजपेई (M.Sc., IIT धनबाद) ने JEE एवं NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने छात्रों को परीक्षा की रणनीति, समय प्रबंधन तथा कटनी में रहकर सफलता प्राप्त करने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के निर्देशक मृत्युंजय मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


